Other Statesबड़ी ख़बर

यह हमला उरी-पुलवामा में हुए हमलों से भी अधिक बड़ा और निंदनीय है : असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi : असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा में हुए हमलों से भी अधिक बड़ा और निंदनीय है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने बेगुनाह लोगों की जान ली है। यह नरसंहार है। ओवैसी ने सरकार से इस हमले के जिम्मेदार लोगों पर कारवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह इंटेलिजेंस की एक नाकामी भी है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा पहलगाम में मजहब पूछकर मासूम लोगों को कत्ल किया गया है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इन दहशतगर्दों को सबक सिखाएगी। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों इसकी हम दुआ करते हैं। यह इंटेलिजेंस की भी नाकामी है। यह उरी और पुलवामा से भी निंदनीय घटना है। ये आतंकवादी हमारे पड़ोसी मुल्क से आए थे। यहां आकर हमारी सरजमीं पर मासूम लोगों को मारा है। यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। यह नरसंहार है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि इस हमले की जवाबदेही वह तय करे। इस हमले के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे सबक मिलना चाहिए।

घायलों से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी। मृतकों के शव श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में रखे गए थे। ताबूतों को देख सभी की आंखें नम थीं। गृह मंत्री ने ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित किया। गृह मंत्री अमित शांह यहां से घायलों से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे।

हमले के विरोध में देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है

इस हमले के विरोध में देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। श्रीनगर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जम्मू में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में भारी गुसा है। इस बीच खबर यह भी है कि पहलगाम के बैसारण घाटी को खून से लाल करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। आतंकवादीयों की संख्या छह थी और ये घुसपैठ कर भारत में दाखिल हुए थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इनके पास बॉडी कैमरा भी था।

यह भी पढ़ें : पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 26 की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button