Punjab Election Result: अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब, हिल गईं बड़ी-बड़ी कुर्सियां

Punjab Election 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाडू का जादू चल गया है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab vidhan sabha election result) की मतगणना के शुरुआती रुझानों (Punjab Chunav Results 2022 live) में पंजाब में पटियाला शहरी सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) चुनाव हार गए हैं। वहीं भगवंत मान (Bhagvant Maan) ने धुरी से बड़े अंतर से बहुमत हासिल की है।
पंजाब में चला आम आदमी पार्टी की झाडू का जादू
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने संबोधन में कहा पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है।
पंजाब में हिल गईं बड़ी-बड़ी कुर्सियां
वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiaya) बोले पूरे देश में इस बात को स्वीकारा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का काम करने का जो मॉडल है, वह अब राष्ट्रीय हो गया है। पंजाब के लोगों ने वोट नहीं दिया है बल्कि मौका दिया है अरविंद केजरीवाल को। लोगों को अब विकल्प मिल गया है।
Read Also:- पंजाब में AAP की प्रचंड जीत, अरविंद केजरीवाल बोले- अब बनेगा रँगला पंजाब