Fobesganj: विसर्जन यात्राओं में उड़ा अबीर-गुलाल, आदिवासी नृत्य पर जमकर थिरके भक्त

Arariya
Arariya: चैत्र मास के नवरात्र का समापन हो गया. अब इसके बाद विभिन्न जगह स्थापित की गई माता की प्रतिमाओं का भक्त विसर्जन कर रहे हैं. प्रतिमा के विजर्सन के लिए भक्त धूमधाम से शोभायात्रा निकालते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए जा रहे हैं. विसर्जन से पूर्व माता की विधि विधान से पूजा की गई.पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न पूजा समिति की ओर से स्थापित की गई शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतिमा का शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया।
फारबिसगंज के मानिकचंद रोड में नवरंग बसंती दुर्गा पूजा समिति की ओर से 49वें साल मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा बंगाली टोला में भी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। विसर्जन से पहले पूजा पंडाल में सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन बने रहने का आशीर्वाद दिया गया.
ढाक के थाप के साथ मां दुर्गा को प्रतिमा को शहर में भ्रमण कराया गया। मां दुर्गा की विदाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा में भाग लिया.
कोठी हाट केशरी टोला में बीते 11 दिनों से चल रहे विष्णु विराट रूप महायज्ञ का समापन के उपरांत विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में भगवान विष्णु की विराट प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में शहर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु जय श्री राम जय श्री राम के नारे के साथ अबीर गुलाल लगाते हुए नाचते गाते नजर आए।
आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि विश्व शांति के लिए प्रत्येक वर्ष विष्णु विराट महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। विगत 09 अप्रैल को प्रारंभ हुआ विष्णु विराट रूप महायज्ञ के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया है।
विसर्जन यात्रा में दर्जनों की संख्या में घुड़सवार भक्त शामिल थे। इस दौरान आदिवासी नृत्य लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रहा था। जुलूस में शामिल होने के बाद कई भक्त आदिवासी नृत्य पर थिरकते हुए दिखे।
रिपोर्टः नारायण कुमार यादव, संवाददाता, अररिया, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: कोई हिंदू तो कोई मुस्लिम के नाम पर भड़काएगा लेकिन झांसे में नहीं आना- मल्लिकार्जुन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप