Biharराजनीतिराज्य

जेल से आकर अनंत सिंह ने ली MLA पद की शपथ, नीतीश कुमार के छुए पैर, विपक्ष पर साधा निशाना

Bihar News : अनंत सिंह ने मंगलवार (3 फरवरी 2026) को विधायक पद की शपथ ली. वे दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद थे. चुनाव के परिणाम आने के बाद जब अन्य विधायक शपथ ले चुके थे, तब वे शपथ नहीं ले पाए थे. अब जाकर उन्होंने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया।

मंगलवार को बेउर जेल से एंबुलेंस के जरिए उन्हें विधानसभा लाया गया. सदन में प्रवेश करते ही सभी सदस्य उनकी ओर देखने लगे. अनंत सिंह अपने खास अंदाज में आए थे और माथे पर लंबा टीका लगाया हुआ था. जब वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गए, तो उन्हें देखकर झुककर उनके पैर छुए और फिर हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया.

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली

आपको बता दें कि अनंत सिंह ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था. चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी, और इसी मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा. वे करीब तीन महीने से जेल में बंद थे. मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेने जब वे पहुंचे, तो बिना पढ़े ही शपथ ले ली और सदन में सीधे बोलते रहे. उनका यह अंदाज सदन के अन्य सदस्यों की नजरों से नहीं बचा.

विपक्ष पर साधा निशाना

शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह को वापस बेउर जेल जाना पड़ा. जेल जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम इस मामले में निर्दोष हैं. जांच जारी है, न्याय मिलेगा.” मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास कोई काम नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि बिहार में अपराध बढ़ गया है, तो अनंत सिंह ने जवाब दिया कि विपक्ष के पास और क्या बोलने को बचा है? बोलते रहें, कुछ होने वाला नहीं है. इस बार उन्हें (तेजस्वी यादव) किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें – इंसानियत के साथ सगा खून भी हुआ शर्मसार, पत्नी से लड़ाई के बाद पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button