अमृतसर में BSF ने अपने ही 4 साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, खुुद को भी गोलियों से भूना

अमृतसर: रविवार सुबह पंजाब के अमृतसर जिले में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में एक जवान ने कैंटीन में अपने ही 4 साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इन चारों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 1 गंभीर रुप से घायल है। वहीं फायरिंग करने के बाद जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते हुए उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग करने वाले जवान की पहचान बटालियन 144 के कॉन्स्टबेल सत्यप्पा एसके के रूप में हुई है।
BSF ने अपने ही 4 साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए IG बीएसएफ आसिफ जलाल ने बताया कि ये घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है, एक कांस्टेबल ने गोली चलाई है जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है।
खुुद को भी गोलियों से भूना
जानकारी के मुताबिक खासा स्थित BSF हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान कैंटीन में नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 144 के कॉन्स्टेबल सत्यप्पा एसके गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। माना जा रहा है कि सत्यप्पा ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। इस घटना से हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया। मेस में गोलियां चलाकर सत्यप्पा ने अपने 4 साथियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक जवान राहुल गंभीर घायल हो गया।