US Flights Cancellation : अमेरिका में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और बर्फबारी के कारण हजारों फ्लाइट्स रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। रविवार से लेकर मंगलवार तक 11,055 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो गईं। सोमवार को अकेले 5,600 से 5,700 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% थीं।
घरों, ऑफिस में बिजली गुल
फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, इस तूफान के चलते कई एयरपोर्ट्स पर रनवे बंद करने पड़े और उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स में बर्फ 37 इंच तक गिरी। बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। सोमवार शाम तक करीब 5 लाख 19 हजार घर और ऑफिस बिना बिजली के थे।
इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छपा
इस भारी बर्फबारी ने कई क्षेत्रों को परेशान कर दिया। बोस्टन ग्लोब, जो 153 साल से अखबार छाप रहा है, को भी पहली बार अपने इतिहास में अखबार नहीं छापने पड़ा क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।
ड्राइवरों से वहीं रुकने की अपील
मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने कहा, हमें सड़कों पर छोड़ी गई और फंसी हुई कारों की रिपोर्ट मिली है और टो ट्रकों को उन तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने ड्राइवरों से वहीं रुकने की अपील की। मौसम विभाग के मुताबिक, मैनहट्टन के सेंट्रल पार्क में रविवार से सोमवार तक लगभग 20 इंच (50 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी।
28.6 इंच गिरी थी बर्फ
लॉन्ग आइलैंड के इस्लिप में 22 इंच से ज्यादा बर्फ गिरी। रोड आइलैंड ने 32.8 इंच बर्फबारी के साथ अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुराना रिकॉर्ड 6-7 फरवरी को 1978 के बर्फीले तूफान के दौरान बना था, जब 28.6 इंच बर्फ गिरी थी।
ये भी पढ़ें- E-passport को लेकर बड़ी ख़बर, क्या रद्द हो जाएगा पुराना पासपोर्ट, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









