ChhattisgarhUncategorized

अम्बिकापुर: स्वामी विवेकानंद स्कूल में बैलून फुलाने वाला सिलेंडर फटा, 37 स्कूली बच्चे घायल

अम्बिकापुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में बैलून फुलाने वाला सिलेंडर फटने से 37 स्कूली बच्चे घायल हो गए। यहां पर बैलून फूलने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा बड़े बड़े गुब्बारा फुलाए जा रहे थे। जिसमें हाइड्रोजन व हीलियम गैस का उपयोग किया जा रहा था। दोपहर लगभग एक बजे के आसपास अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोटक हुआ। जिससे ग्राउंड में खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए बताया जा रहा है इस दुर्घटना में लगभग 37 बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में दाखिल कराया गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर एसपी और जिला प्रशासन का तमाम अधिकारी पहुंच गए। घायल बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। घटना के संबंध में स्कूल के बच्चे ने बताया कि स्कूल कैंपस में ही गुब्बारा में मशीन से गैस भरा जा रहा था तभी अचानक विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल में खाना की छुट्टी हुई थी जिसमें कुछ बच्चे खेल रहे थे और कुछ गुब्बारा देख रहे थे। अधिकांश वहीं घायल हैं।

विवेकानंद स्कूल से महज दस कदम के बाद सरगुजा कलेक्ट्रेट परिसर है जहां कलेक्टर एसपी सहित तमाम जिला प्रशासन के अधिकारियों का आफिस है। विस्फोट की आवाज सुनकर कलेक्टर एसपी भी कार्यालय से बाहर आ गए। किसी बीच जब उन्होंने यह पता चला कि उक्त घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल की है तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे।

रिपोर्ट- वशीम खान

MP Election 2023: मंडला में बीजेपी पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहीं ये बातें

Related Articles

Back to top button