Advertisement

MP Election 2023: मंडला में बीजेपी पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहीं ये बातें

Share
Advertisement

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी प्रचार में जुट गए है। ऐसे में केंद्र की राजनीति से भी नेता प्रदेश में चुनावी रैलियां कर रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी मंडला पहुंची। जहां उन्होंने बीजेपी और सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा है।

Advertisement

महगांई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार को कई मुद्दों पर घेरा जिसमें से एक महगांई भी था। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में 60 रुपये में राशन मिलता था। 425 रुपये में सिलेंडर मिलता था। 485 में राशन और सिलेंडर दोनों मिल जाता था। इतने साल से सरकार चल रही थी, तब 1125 रुपये का सिलेंडर मिलता था। हम 485 रुपये में दे रहे थे। इन्होंने मार्केटिंग अच्छी कर ली, महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दे रहे हैं। दवाई पर जीएसटी है। सीमेंट हर चीज पर जीएसटी है। पेट्रोल-डीजल महंगा। एक तरफ रोजगार बंद दूसरी तरफ मंहगाई बढ़ गई है।

शिवराज सरकार पर जमकर बरसी प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटालें हैं। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला की सड़क बीते 10 साल से बन रही है। यहां की सड़क के लिए गडकरी जी को माफी मांगनी पड़ी। स्कूल में घोटाला, भर्ती में घोटाला हर चीज में यहां घोटाला है। जब भर्ती की परीक्षा में घोटाला है तो नौजवान क्या करे। अगली पीढ़ी के लिए भी यहां कुछ दिख नहीं रहा। व्यापमं का जो घोटाला हुआ, उसमें कितने लोग मर गए, कोई जांच नहीं की। नर्मदा में घोटाला, महाकाल में घोटाला, मंदिर में जो मूर्ति लगाई उसमें घोटाला।

सरकार बनेगी तो जातिगत जनगणना कराएंगे- प्रियंका

प्रियंका गांधी केंद्र और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि हमारे देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित समेत किस वर्ग के कितने लोग हैं। हम देश में गिनती करने को कह रहे हैं। दलित कितने हैं, आदिवासी कितने हैं, गिनती करो तभी पता चलेगा कि सही हो रहा है या नहीं हो रहा है। बिहार में गिनती की गई। पता चला कि 84 प्रतिशत लोग ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के हैं। जिनकी आबादी ज्यादा है, उन्हें पद और मौका नहीं मिल रहा है। हम चाहते हैं कि गिनती से लोगों के साथ न्याय हो सके। ये सरकार इतना भी नहीं करना चाहती। ये कहते हैं कि हम जनता और समाज को बांटना चाहते हैं। सच तो यह है कि हम सभी को न्याय देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:MP Election 2023: कमलनाथ का बीजेपी पर वार, कहा-‘बुझे हुए मंत्री-सांसद, थके-हारे विधायक…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *