फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, तीन दिन से थी स्थगित, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Share

मौसम में सुधार होने से तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रा पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गई है। रविवार दोपहर से पहलगाम की ओर से यात्रा फिर से शुरू हुई। अमरनाथ यात्रा को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई।

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से तीन दिनों से अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था, जिसे लेकर अच्छी खबर सामने आई है। मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा रविवार दोपहर से पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार आने के बाद प्रशासन ने यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया।

बारिश और भूस्खलन की वजह से बीच राह में फंस गए श्रद्धालु

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने के कारण प्रशासन ने यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। वहीं, पहले लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई, जिससे हजारों तीर्थयात्री जम्मू और गुफा मंदिर के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। तेज बारिश के चलते 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए थे। खराब मौसम के चलते यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से दूसरे दिन भी निलंबित रही थी। बता दें कि घाटी में भारी बारिश के चलते फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तीर्थयात्रियों को आश्वासन दिया कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उनसे अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं और समय-समय पर अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़: पीएम मोदी के धान पर दिए संबोधन पर मची उथल-पुथल, कांग्रेस ने साधा निशाना

अन्य खबरें