Uttar Pradesh

Aligarh: लव जिहाद से बचने के लिए करवा चौथ पर 40 मेहंदी स्टॉल लगाएगी रोजगार भारतीय संस्था

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्था रोजगार भारती द्वारा एक नया कदम उठाए जा रहा है। करवा चौथ पर लव जिहाद से अलीगढ महिलाओं को बचाने के लिए रोजगार भारती संस्था द्वारा अलीगढ़ व हाथरस में 40 मेहंदी स्टाल लगाए जाएंगे जिन पर रोजगार भारती के बैनर तले महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखी हुई महिलाओं को मेहंदी लगाएंगी।

बाजार से कम दाम में लगाई जायेगी यहां मेहंदी

रोजगार भारती संस्था के पदाधिकारीयों का कहना है कि महिलाओं को बाजार में लगवाने वाली मेहंदी से कम मूल्य में यहां मेहंदी लगाई जाएगी और इससे महिलाएं लव जिहाद का शिकार होने से भी बच पाएंगी। इस होने वाले आयोजन की जानकारी आज संस्था के पदाधिकारीयों ने रामघाट रोड के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

लव जिहाद से बचाने के लिए उठाया कदम

जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारीयों ने कहा कि हिंदुओं के त्योहार पर हिंदू बहन बेटियां अक्सर मेहंदी लगवाने के लिए बाहर जाती है और मेहंदी लगाने वाले लोग अधिकतर मुस्लिम समुदाय के हैं। उनका कहना है कि जब हमारी बहन बेटी उनसे मेहंदी लगवाने जाती हैं तो वह लोग हमारी बहन बेटियों का नंबर ले लेते हैं और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा कर लव जिहाद का शिकार बनाते हैं।

लव जिहाद से हिंदू बहन बेटियां बच सके इसके लिए रोजगार भारती संस्था के द्वारा करवा चौथ पर अलीगढ़ व हाथरस जिले में 40 मेहंदी स्टाल लगाए जाएंगे जहां महिलाएं कम दामों में महिलाओं को मेहंदी लगाएंगी। संस्था के पदाधिकारीयों का कहना है कि इससे बेरोजगार महिलाओं को एक रोजगार भी मिलेगा और हिन्दू महिलाएं लव जिहाद का शिकार होने से भी बच पाएंगी।

रिपोर्ट- अर्जुन देव वार्ष्णेय

ये भी पढ़ें- Supreme Court: मिलेगी रिहाई या फिर निराशा, मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Related Articles

Back to top button