ये तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे? हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते : अखिलेश

लखनऊ: झांसी में SP प्रमुख अखिलेश यादव बोले सरकार ने अगर अपना वादा पूरा किया होता तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ये तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे? हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते।
SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार के जो आंकडे हैं उनमें कम से कम ये बताना चाहिए कि भारत में महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अन्याय कहां हैं? वो उत्तर प्रदेश है। फर्ज़ी एनकाउंटर में सबसे ज्यादा नोटिस अगर किसी सरकार को मिले हैं तो वो उत्तर प्रदेश सरकार है।
बुंदेलखंड से भारतीय जनता पार्टी का दरवाजा बंद हो जाएगा: SP प्रमुख
अखिलेश बोले कि जहां बुंदेलखंड ने सभी विधायक जीत आए थे इस बार बुंदेलखंड की जनता भाजपा को शून्य कर देगी। बुंदेलखंड से भारतीय जनता पार्टी का दरवाजा बंद हो जाएगा। कई दिनों तक वह बिना खाए बिना पिए बिना किसी इंतजाम के वह ऐसे ही पड़े रहे बॉर्डर पर। जब मजबूरी में अपना गुस्सा नहीं कंट्रोल कर पाए तो उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़कर मजबूरी में अपने घर का रास्ता पैदल तय किया।
साथ ही बोले कि याद कीजिए जब लॉकडाउन लगाया गया था लोग पैदल पैदल अपने घर जा रहे थे। यह वह सीमा है जहां से मजदूरों को अंदर नहीं आने दिया जा रहा था। भाजपा ने जनता को लाइन में लगाने का काम किया। जब कोरोना आया तो दवाई और ऑक्सीजन की लाइन में लगा दिया। नोटबंदी की तो बैंक की लाइन में लगा दिया। इस बार बुंदेलखंड के लोग वोट की लाइन में लगकर भाजपा को शून्य करेंगे।
भाजपा ने जनता को लाइन में लगाने का काम किया: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने कहा बताइए जिन्होंने किसानों पर जीप चढ़ा दी उनके साथ सरकार खड़ी है, उन्हें बचा रही है। अब चुनाव आ गया तो मिसाइल का सपना दिखा रहे हैं झांसी के लोगों को। अगर सरकार ने अपना वादा पूरा किया होता लॉकडाउन में लोगों को नौजवानों को इतनी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता। नाम बदलने वाली सरकार, दूसरों के काम को अपना बताने वाले लोग। लहर चली है बदलाव की। लोग इनको यहां से हटाने का काम करेंगे। यहां के लोग अब भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाले नहीं हैं। चुनाव आ गया तो कह रहे हैं कि लैपटॉप, टेबलेट बाटेंगे, स्मार्ट फोन देंगे।