बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित कहा-‘उज्जैन भारत की आत्मा का केन्द्र है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इससे पहले मोदी ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा भी की। महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण में मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगे। इस खास मौके पर शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं है, सब कुछ अलौकिक है, असाधारण है, अविस्मरणीय और अविश्वसनीय है। उज्जैन की यह ऊर्जा अद्भूत है। महाकाल का आशीर्वाद जब मिलता है, तब काल की रेखाएं मिट जाती हैं। महाकाल लोक की ये सीमा आने वाली पीढ़ियों को दर्शन करवाएगी। मैं राजाधिराज महाकाल के चरणों में नमन करता हूं। शिवराज सिंह की सरकार का ह्दय से धन्यवाद करता हूं।

इसी कड़ी में PM Modi ने ये भी  कहा कि ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है , पूरी दुनिया  को अपना लोहा मनवाया है।  सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए ये जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक के सम्मान की पूरी रक्षा की जाए। अपनी पहचान के साथ गौरव से सिर उठाकर खड़ा होना ही हमारी पहचान है। उज्जैन ने महाराज विक्रमादित्य का वो प्रताप देखा है, जिसने भारत के नए अध्याय शुरू हुआ था। इसी तरह कई बार बम बम भोले के नारे भी लगाए।  

Related Articles

Back to top button