Other States

Accident: मुंबई के बांद्रा में 6 गाड़ियों से टकराई कार, 3 की मौत, 6 घायल

गुरुवार देर रात मुंबई के बांद्रा में एक कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर है। सभी लोगों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बांद्रा वर्ली सी लिंक से 100 मीटर की दूरी पर हुआ था। जहां एक तेज कार छह गाड़ियों से टकरा गई।

मुंबई जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि रात करीब 10.15 बजे एक इनोवा कार वर्ली से बांद्रा की ओर जा रही थी। ओवर स्पीड कार सी लिंक पर बनाए गए टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले खड़ी दूसरी गाड़ियों से टकरा गई। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला जांच किया जा रहा है।

कार ने दुर्घटना करके भागने की कोशिश में छह वाहनों से टकराई

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने सी लिंक पर एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद, वह गिरफ्तार होने से बचने के लिए अपनी कार को अधिक तेज करने की कोशिश करता था, जिससे छह गाड़ी आपस में टकरा गईं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसे में आरोपी कार चालक भी घायल हो गया है। उसके वाहन को जप्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Shamli: किसानों की जमीन पर सरकार की नजर है- राकेश टिकैत

Related Articles

Back to top button