Other Statesबड़ी ख़बर

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर की बड़ी कार्रवाई, औरंगजेब से जुड़ी टिप्पणी पर अबू आजमी को किया गया निलंबित

Abu Azmi Suspended : दो दिन पहले अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद महाराष्ट्र का सियासी माहौल गर्म है। इसी पर लगातार नेताओं के बयान समाने आ रहे हैं। अब ख़बर है कि अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में उन्हें इस सत्र से निलंबित किया गया है। महाराष्ट्र सराकर में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सस्पेंड का प्रस्ताव रखा था।

यह था बयान

अबू आजमी ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब में मंदिर के साथ-साथ मस्जिद भी तोड़ा था। आगे अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब क्रूर और असहिष्णु शासक नहीं थे, बल्कि उन्होंने कई मंदिरें भी बनवाई थीं। औरंगजेब के बारे में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने अगर मंदिर तोड़े तो की मस्जिदें भी तोड़ी थी, इसमें हिंदू-मुस्लिम करने की कोई जरूरत नहीं है।

फिर दी थी सफाई

अबू आजमी ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है. औरंगजेब के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है. मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की।

यह भी पढ़ें : आरोपी अमोलक सिंह अपने बेटे के साथ एक ड्रग कार्टेल चला रहा था : DGP गौरव यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button