
Abu Azmi : सपा विधायक अबू आजमी ने दिए गए विवादित बयान के चलते गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई के सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
महाराष्ट्र सपा विधायक अबू आजमी को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने को लेकर दर्ज मामले में अग्रिम जमानत दे दी। साथ कोर्ट ने उनपर कुछ शर्तें भी लगाई हैं।
एफआईआर दर्ज की गईं
अबू आजमी ने बीते दिनों दिए गए अपने विवादित बयान के चलते गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई के सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की थी जिसके बाद उनके खिलाफ कई स्थानों पर एफआईआर दर्ज की गईं।
विवादित बयान दिया था
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के परिसर में अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर एक विवादित बयान दिया था। अबू आजमी के बयान के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया। उनके इस बयान के बाद मुंबई और ठाणे पुलिस ने बीएनएसआईपीसी की धारा 299 302 356(1) 356(2) के तहत मामला दर्ज किया था।
इस मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करें
मुंबई सेशन कोर्ट ने अबू आजमी को अग्रिम जमानत देते हुए बीस हजार रुपये का सॉल्वेंट सिक्योरिटी बांड देने को कहा। साथ ही उन्हें जांच अधिकारी के समक्ष 12, 13 और 15 मार्च को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे के बीच पेश होने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें यह भी निर्देश दिया कि वह इस मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करें।
शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : अबू आजमी
सपा नेता अबू आजमी ने बीते दिनों मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। औरंगजेब की तारीफ के बाद काफी बवाल हुआ। अबू आजमी ने कहा था औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। अबू आजमी ने कहा मै औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी धर्म की नहीं थी हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब की तारीफ के बाद में अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
यह भी पढ़ें : युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा आज कानूनी रूप से लेंगे तलाक, चार बजे पहुंचेंगे फैमिली कोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप