Abhijit Dipke : CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग वाली RTI शिकायत के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने अपनी विदेश में पढ़ाई, आर्थिक स्रोत और संगठन की फंडिंग को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी.
अभिजीत दिपके ने कहा कि अमेरिका में उनकी पढ़ाई किसी पारिवारिक संपत्ति से नहीं, बल्कि बोस्टन विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति और एजुकेशन लोन की मदद से पूरी हुई, उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी और शिक्षा ऋण की राशि अभी चुकानी बाकी है.
RTI शिकायत के बाद शुरू हुई चर्चा
हाल ही में एक RTI कार्यकर्ता ने दिपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की थी. शिकायत में उनके पिता की आय और विदेश में पढ़ाई के खर्च को लेकर सवाल उठाए गए थे. दिपके ने इन आरोपों को तथ्यों से परे बताते हुए अपनी वित्तीय स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की.
दिपके ने कहा कि भविष्य में उनका संगठन क्राउडफंडिंग के जरिए आर्थिक सहयोग जुटाएगा, उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी फंडिंग प्रक्रिया पारदर्शी होगी और हर आर्थिक सहयोग का स्पष्ट रिकॉर्ड रखा जाएगा.
NEET आंदोलन को लेकर भी किया दावा
उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से जुड़े आंदोलन के दौरान आम लोगों ने भोजन और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने निजी स्तर पर सहानुभूति जताते हुए मदद की पेशकश भी की. हालांकि, इन दावों पर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
आपको बता दें कि अभिजीत दिपके ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायतों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया. वहीं, संगठन की प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने भी RTI शिकायत पर सवाल उठाते हुए इसे चुनिंदा कार्रवाई बताया. फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर संबंधित एजेंसियों की प्रक्रिया जारी है और किसी भी आरोप पर अंतिम निष्कर्ष आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









