
आज नया साल का पहला दिन है आज का दिन कुछ राशियों के लिए भाग्य से भरा रहेगा तो मकर राशि वालों को थोड़ा ख्याल रखने की आवश्कता है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपका मूड खराब रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ रुखा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है। निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा।

वृष
नया साल का आगाज अपनों की खुशी बढ़ाने से होने वाला है। खर्च और निवेश के मामलों में सजगता बनाए रखें। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। प्रलोभन में न आएं। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे।

मिथुन
नया साल आर्थिक उन्न्नति को बल देता आया है। करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे। आवश्यक कार्यां को गति देन का प्रयास करेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा।

कर्क
नव वर्ष का आगमन शुभ प्रयासों को बढ़ावा देने वाला है। बड़ों का सानिध्य बनाए रखें। कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी. करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा।

सिंह
नववर्ष का आगमन पुण्यार्जन और भाग्यबल के बढ़ावे के साथ हो रहा है। धार्मिक आयोजनों और अनुष्ठान से प्रमुखता जुड़ सकते हैं। आस्था बढ़ेगी, अध्यात्म को बल मिलेगा। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। साहस पराक्रम को बल मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे। कार्य अवरोध दूर होंगे।

कन्या
नववर्ष का प्रथम दिवस अप्रत्याशित सफलता पाने का संकेतक है। समन्वय के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अजनबियों पर भरोसा करने से बचेंगे। अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है। आवश्यक कार्यां में अनुशासन व निरंतरता रखें। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें। जल्दबाजी में समझौते नहीं करें, सहज रहें।

तुला
नव सुबह जीवन में हर्ष आनंद का आगमन बढ़ाएगी। करीबियों से संबंध सकारात्मक बनाए रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्या को गति देने में सफलता मिलेगी। साझीदारी के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे। भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे। व्यवस्था को बल मिलेगा

वृश्चिक
नवकिरण का आगमन नई शुरूआत की पोषक है। पेशेवर प्रयासों पर फोकस बनाए रखेंगे। नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। व्यवसायिक विषयों में गति आएगी। नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

धनु
प्रथम दिवस नवोत्साह को बढ़ाने वाला है। उूर्जा से भरे रहेंगे, बुद्धि कौशल से जगह बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्य शीघ्र पूरे करने का प्रयास रखेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना बनी रहेगी।

मकर
पहला दिन परिवार के साथ हर्ष आनंद से बिताएंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। निजी विषयों पर ध्यान देंगे। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। व्यापार बेहतर बना रहेगा। जिद जल्दबाजी से बचें। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

कुंभ
नव दिवस की शुभ बेला सबको जोड़कर रखने में मददगार है। आवश्यक कार्यां को गति देंगे। आर्थिक वाणिज्यिक प्रयास बनाए रखेंगे। भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे। आलस्य त्यागें। विविध गतिविधियों में तेजी आएगी। सामाजिकता संवार पर रहेंगी। सहकारिता व साझीदारी में रुचि रखेंगे। करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे

मीन
नव दिवस घर में हर्ष आनंद की संरचना बनाए रखेगा। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। समता सामन्जस्यता का भाव बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली होगा। धन संपत्ति और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
