Delhi NCR

weather update: दिल्ली में हुई कई हिस्सों में बारिश, कब तक मिलेगी सख्त गर्मी से राहत?

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार की रात कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। बता दें कि दिल्ली में बीते गुरुवार को इस महीने लगातार चौथे दिन लू चली।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। दरअसल दिल्ली में 1 जुलाई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, 2 जुलाई को 41.3 डिग्री सेल्सियस और 7 जुलाई को 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मैदानी इलाकों में सख्त गर्मी का ऐलान तब किया जाता है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा और सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो।

आईएमडी (IMD) ने बताया कि शुक्रवार शाम को दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना और रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की या मध्यम स्तर पर बारिश होने तथा 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। आईएमडी ने यह भी साफ किया है कि शुक्रवार को तेज़ गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में पूरी दिल्ली और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने का संभावना जताई है। इससे पहले देर रात करीब 10:45 बजे मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (metrological department) ने साफ किया था कि दिन के समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button