Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 290वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 545 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
अभियान के 290वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 202 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 82,889 हो गई है.
168 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई
इसके अतिरिक्त, 168 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा कर सकते हैं.
36.5 किलो हेरोइन समेत नशीले पदार्थ बरामद
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 615वें दिन भी जारी रखते हुए 131 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 36.5 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 121 किलोग्राम भुक्की, 4,206 नशीली गोलियां और 17,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. इसके साथ ही मात्र 615 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 91,432 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 33 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है.
ये भी पढ़ें- आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को अब मिलेंगे 8 लाख रुपये, योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









