Punjab

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 477 ठिकानों पर छापेमारी कर 151 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 287वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिह्नित और मैप किए गए 477 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से निर्णायक लड़ाई के रूप में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.

अभियान के 287वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 151 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 82,337 हो गई है.

136 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, 136 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं.

83 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत 612वें दिन भी अभियान जारी रखा. इस दौरान 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की और 325 नशीली गोलियां बरामद की गईं. इसके साथ ही इस अभियान के तहत पिछले 612 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 90,733 हो गई है.

नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 27 व्यक्तियों को नशे का त्याग करने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button