Punjab

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Punjab News : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान देश के इतिहास में अमर है। स्पीकर ने युवाओं से उनके विचारों, देशभक्ति, सामाजिक न्याय और समानता के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि भारत को क्रूर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए शहीद भगत सिंह द्वारा दिया गया महान बलिदान मानव इतिहास में अतुलनीय है।

सर्वांगीण विकास के लिए निस्वार्थ सेवा

नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करते हुए विधानसभा स्पीकर ने कहा कि शहीद भगत सिंह की दूरदर्शी सोच और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रकाश-पुंज का कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय नायक को सच्ची श्रद्धांजलि सामाजिक न्याय, समानता और देश के सर्वांगीण विकास के लिए निस्वार्थ सेवा जैसे उनके मूल आदर्शों को अपनाकर ही दी जा सकती है।

शोषण और अत्याचार से मुक्त समानतापूर्ण समाज

इस महान शहीद के नेतृत्व में लड़े गए स्वतंत्रता के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि, “शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने केवल विदेशी शासन से स्वतंत्रता के लिए ही संघर्ष नहीं किया, बल्कि उन्होंने शोषण और अत्याचार से मुक्त एक समानतापूर्ण समाज की कल्पना भी की थी। फांसी के तख्ते के सामने उनकी निर्भीकता ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी और पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जो कभी बुझ नहीं सकी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

ये भी पढ़ें- पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनीं ‘नशा मुक्ति मित्र’, अब गांव-गांव पहुंचेगा नशा मुक्ति संदेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button