Punjab News : पंजाब पुलिस ने राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के 239वें दिन पुलिस टीमों ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 570 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 3 हथियारों समेत 303 लोगों को काबू किया गया.
पुलिस के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से की थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं.
239वें दिन 226 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई
पंजाब पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 226 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की गई है. इसके अलावा कार्रवाई में 13 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के मुताबिक, अभियान शुरू होने से अब तक कुल 71,257 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं.
पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं. इसके जरिए अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी दी जा सकती है.
नशों के खिलाफ अभियान में 63 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत भी कार्रवाई जारी रखी. अभियान के 564वें दिन पुलिस ने 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया.
इस दौरान पुलिस ने 27.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 81 नशीली गोलियां और 8,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. पुलिस के अनुसार, 564 दिनों में इस अभियान के तहत कुल 77,922 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है.वहीं, नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 8 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए भी तैयार किया है.
ये भी पढ़ें – सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









