Bihar

पटना के गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 4 युवतियां और एक युवक हिरासत में, मालिक-कर्मचारी फरार

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में गेस्ट हाउस की आड़ में कथित सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है. राजीव नगर के घुरदौर इलाके में पुलिस और SSP सेल की SIU टीम ने एक गेस्ट हाउस में अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कमरों से चार युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया. पुलिस के मुताबिक, मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है.

पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पिछले करीब छह महीनों से शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस और SIU टीम ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की. कार्रवाई से पहले टीम करीब दो महीने तक संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े इनपुट इकट्ठा करती रही.

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में कई युवक और युवतियां मौजूद हैं. सूचना मिलते ही टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी और पूरी इमारत की तलाशी शुरू की.

ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक तलाशी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक सभी कमरों की जांच की. तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों में चार युवतियां और एक युवक मिले. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए गेस्ट हाउस में चल रही कथित गतिविधियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

मालिक और कर्मचारी पिछले रास्ते से फरार

पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस का मालिक और कुछ कर्मचारी पिछले रास्ते से निकलकर फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. वहीं, कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान की भी जांच की जा रही है.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गेस्ट हाउस में कथित गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें कितने लोग शामिल हैं. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- BRICS देशों में यूपी का दबदबा! योगी सरकार की नीतियों से ₹47,484 करोड़ का निर्यात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button