Delhi NCR

भारत मंडपम में जुटेंगे बड़े नेता, PM मोदी की 7 द्विपक्षीय बैठकें, देखें पूरा शेड्यूल

BRICS Summit 2026 : BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और बेहद अहम दिन है. दिल्ली के भारत मंडपम में एक बार फिर दुनिया के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा. आज का दिन वैश्विक विकास, सहयोग और कूटनीति के लिहाज से खास रहने वाला है. BRICS के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं शासनाध्यक्ष सुबह भारत मंडपम पहुंचेंगे. इसके बाद फैमिली फोटो और शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन होगा.

ओपन सेशन की थीम ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य’ रखी गई है. इसमें वैश्विक विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर नेताओं के विचार सामने आएंगे.

दूसरे दिन का पूरा कार्यक्रम

सुबह 9:55 बजे: भारत मंडपम के लेवल-2 पर BRICS पार्टनर और आमंत्रित देशों के नेता व मंत्री पहुंचेंगे.

सुबह 10:35 बजे: लेवल-2 पर फैमिली फोटो होगी.

सुबह 10:50 बजे: समिट हॉल में ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ’ विषय पर ओपन सेशन होगा.

पीएम मोदी की 7 द्विपक्षीय बैठकें

दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई अहम द्विपक्षीय बैठकें प्रस्तावित हैं.

दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव के साथ बैठक.

3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात.

3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बैठक.

4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा से वार्ता.

4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये से मुलाकात.

5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ बैठक.

5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से वार्ता.

पहले दिन दिखी भारत की सक्रिय कूटनीति

BRICS सम्मेलन का पहला दिन भी कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन समेत कई शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. भारत-चीन संबंधों, सीमा से जुड़े मुद्दों, रणनीतिक साझेदारी और व्यापार पर चर्चा हुई.

गाला डिनर में भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक दिखी. वहीं मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का गीत गाकर माहौल को खास बना दिया. पहले दिन की बड़ी उपलब्धियों में नई दिल्ली घोषणा-पत्र भी शामिल रहा, जिसमें आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष, व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर BRICS देशों का साझा रुख सामने आया.

ये भी पढ़ें- BRICS देशों में यूपी का दबदबा! योगी सरकार की नीतियों से ₹47,484 करोड़ का निर्यात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button