राष्ट्रीयशिक्षा

RIMC में जुलाई 2027 टर्म के लिए दाखिला शुरू, 6 दिसंबर से दाखिला परीक्षा

राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज (RIMC) देहरादून में जुलाई 2027 टर्म के लिए लड़के और लड़कियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को NTA द्वारा आयोजित होगी। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले या पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को आठवीं कक्षा में दाखिला मिलेगा। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के पेपर होंगे।

RIMC Admission 2027 : राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज (आर.आई.एम.सी.), देहरादून में जुलाई 2027 टर्म में दाखिले के लिए योग्य लड़के और लड़कियों से आवेदन मांगे गए हैं।

चयनित उम्मीदवारों को दाखिला

इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2027 टर्म में दाखिले के लिए लिखित दाखिला परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा 6 दिसंबर, 2026 (रविवार) को ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार योग्य हैं, जिनका जन्म 2 जुलाई, 2013 से 1 जनवरी, 2015 के बीच हुआ हो और वे किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ते हों या सातवीं कक्षा पास कर चुके हों। चयनित उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा में तीन पेपर

प्रवक्ता ने आगे बताया कि लिखित परीक्षा में तीन पेपर—अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे। मौखिक परीक्षा/इंटरव्यू केवल उन उम्मीदवारों का लिया जाएगा जो लिखित परीक्षा पास करेंगे, जिसकी तारीख के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लिंक

आर.आई.एम.सी. दाखिला परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लिंक (https://examinationservices.nic.in/ExamSys26Part2/Root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFQBut9oTMxhETt9bNm6zcP2ghS+a59eor30/A5h2io4z) पर उपलब्ध है। यह जानकारी आर.आई.एम.सी. की आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.edu.in पर भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- इजराइल ने उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 किलोमीटर लंबी सुरंग, 1100 टन विस्फोटक से किया तबाह, 4.1 तीव्रता का भूकंप आया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button