
Delhi Bus Gangrape : दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी से स्लीपर बस में गैंगरेप के मामले में अब बस कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता का बयान सामने आया है। मोनू गुप्ता ने बताया कि जिस बस में वारदात हुई, उसे मरम्मत के लिए तिमारपुर, दिल्ली भेजा जा रहा था। उनके मुताबिक, घटना के अगले दिन प्रशासन ने बस को जब्त कर लिया और चालक व कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो साल से बस कंपनी में काम कर रहे थे आरोपी
बस कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता ने बताया कि आरोपी चालक और कंडक्टर कानपुर देहात के रहने वाले हैं और करीब दो साल से कंपनी में काम कर रहे थे। दोनों के आधार कार्ड भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही थी बस
यह मामला ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली स्लीपर बस से जुड़ा है। आरोप है कि 4 अगस्त 2026 को बस में सवार 16 वर्षीय किशोरी के साथ चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल बस को भी कब्जे में लिया है।
11वीं कक्षा में पढ़ती है किशोरी
पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक, वह 3 अगस्त 2026 को घर से बिना बताए निकली थी। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने के लिए निकली थी।
3 अगस्त को बस में सवार हुई थी छात्रा
घर से निकलने के बाद किशोरी ग्रेटर नोएडा पहुंची और वहां से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस में सवार हुई। आरोप है कि इसी दौरान चालक और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह वारदात 4 अगस्त 2026 को हुई बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलने के बाद कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस स्लीपर बस में वारदात होने का आरोप है, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें – पंजाब में 4 साल में ग्राउंडवाटर दोहन 163.80% से घटकर हुआ 152.22%, 95 ब्लॉक में सुधार: बलतेज पन्नू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








