HaryanaUttar Pradeshक्राइम

अंकित बालियान मर्डर का खौफनाक VIDEO आया सामने, 25 सेकेंड तक बरसाई गईं गोलियां, दो लोगों ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की हत्या का वीडियो सामने आने के बाद मामले में सनसनी फैल गई है। CCTV फुटेज में चार हमलावर जिम के बाहर अंकित पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ankit Baliyan Murder : हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान की हत्या से जुड़े मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। CCTV फुटेज में 26 अगस्त की शाम हुई पूरी वारदात कैद दिखाई दे रही है। वीडियो के अनुसार, अंकित शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निकलता है और अपनी कार की ओर बढ़ता है।

काले रंग के ट्रैक सूट पहने अंकित पहले अपना बैग कार में रखता है और फिर ड्राइविंग सीट की तरफ जाने लगता है। इसी दौरान जिम की ओर से आए चार हथियारबंद हमलावर उस पर हमला कर देते हैं।

चार शूटरों ने घेरकर की फायरिंग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार और दीवार के बीच जगह कम होने के कारण अंकित को बचने का मौका नहीं मिल पाया। हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और करीब 25 सेकेंड तक लगातार गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के समय आसपास मौजूद लोग भी दहशत में नजर आए। कुछ लोग सड़क से हटकर अपनी जान बचाते दिखे, जबकि जिम के अंदर मौजूद लोग फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर आए, लेकिन स्थिति देखकर वापस अंदर चले गए।

सोशल मीडिया पर दो लोगों ने ली जिम्मेदारी

अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग लोगों ने वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक वीडियो में भूपेंद्र ढींगरा नाम का व्यक्ति खुद को सिंगर और अभिनेता बताते हुए अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा

वहीं, सोनीपत निवासी राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद को गोगी गैंग का सदस्य बताते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि अंकित उनके विरोधियों का साथ देता था और इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया।

हालांकि, पुलिस इस मामले में सभी दावों की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह तथा हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में मॉडल की हत्या का आरोपी इमरान का एनकाउंटर, पैर में लगी 3 गोलियां, मुस्कान की घर में घुसकर की थी हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button