ऑटोलाइफ़स्टाइल

Yamaha की नई स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च, KTM RC 200 को देगी कड़ी टक्कर, जानें इतनी है कीमत

Yamaha ने भारत में अपनी नई YZF-R2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर 200cc सुपर स्पोर्ट्स सेगमेंट में कदम रखा है। बाइक को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.30 लाख रुपये है। इसमें दमदार 204cc इंजन, TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसका मुकाबला KTM RC 200 समेत अन्य बाइक्स से होगा।

Yamaha YZF R2 Launch : यामाहा ने भारतीय बाजार में अपनी नई YZF-R2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बाइक के साथ 200cc सुपर स्पोर्ट्स कैटेगरी में प्रवेश किया है। इसका सीधा मुकाबला KTM RC 200, Bajaj Pulsar RS 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स से होगा।

तीन वेरिएंट में लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से शुरू

Yamaha YZF-R2 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2,30,500 रुपये रखी गई है। यह Metallic Black और Dark Bluish Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

दूसरे वेरिएंट की कीमत 2,39,500 रुपये है, जिसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। यह Matte White Pearl और Racing Blue रंगों में मिलेगा। वहीं टॉप मॉडल YZF-R2 M की कीमत 2,53,000 रुपये है। इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन, एडजस्टेबल लीवर, फॉक्स-सुएड सीट और 3D एम्बॉस्ड एम्बलम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

स्पोर्टी डिजाइन और LED लाइटिंग

Yamaha R2 का डिजाइन कंपनी की R-सीरीज से प्रेरित है। इसमें R15 V4 जैसी स्टाइलिंग झलकती है। बाइक में शार्प फेयरिंग, अग्रेसिव राइडिंग पोजिशन और कॉम्पैक्ट बॉडी डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट के साथ LED DRLs मिलते हैं, जबकि पीछे ब्लॉक स्टाइल LED टेललाइट दी गई है।

दमदार 204cc इंजन

Yamaha YZF-R2 में नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वॉल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच मिलता है। पावर के मामले में यह KTM RC 200 से थोड़ी आगे है, क्योंकि RC 200 का इंजन 25 PS की पावर और 19.2 Nm का टॉर्क देता है।

फीचर्स और सेफ्टी में भी मजबूत

बाइक में Ride-by-Wire टेक्नोलॉजी और Yamaha Ride Control सिस्टम दिया गया है। इसमें Street, Sport और Rain मोड मिलते हैं। इसके अलावा डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल को स्टैंडर्ड रखा गया है। Yamaha R2 में 5-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट करता है। टॉप वेरिएंट में Smart Key System भी दिया गया है।

हल्का वजन और बेहतर कंट्रोल

YZF-R2 में नया स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम दिया गया है। बाइक में इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। इसमें 17-इंच व्हील्स और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक का कर्ब वजन 149 किलोग्राम है, जिससे यह अपने सेगमेंट की हल्की स्पोर्ट्स बाइक्स में शामिल हो जाती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर 21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर ने चाकू से गोदा, आरोपी फरार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button