Delhi Murder Case : दिल्ली के तिलक नगर स्थित ओल्ड महावीर नगर इलाके में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय मुस्कान की उसके घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जिम ट्रेनर पर हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों और दोस्तों ने आरोप लगाया है कि इस घटना को जिम ट्रेनर इमरान ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।
दोस्त ने बताई पूरी घटना
मुस्कान के दोस्त अमन के मुताबिक, उसकी बहन ने फोन कर उसे घर पहुंचने को कहा था। वहां पहुंचने पर पता चला कि मुस्कान पर चाकू से हमला हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमन ने बताया कि मुस्कान तीन बहनों और एक छोटे भाई के साथ रहती थी। घटना के वक्त उसकी बहनें चंडीगढ़ गई हुई थीं। मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








