Sonipat Crime : सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के प्याऊ मनिहारी इलाके में रविवार देर रात एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरेंद्र खत्री के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
युवकों और कर्मचारी के बीच विवाद
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र खत्री के ढाबे के पास बने किराए के कमरों में रहने वाले एक कर्मचारी ने वहां शराब पी रहे कुछ युवकों को तेज रफ्तार में स्कूटी चलाने से रोका था। इसी बात को लेकर युवकों और कर्मचारी के बीच विवाद हो गया।
खत्री ने युवकों को समझाने का प्रयास किया
विवाद बढ़ने की जानकारी मिलने पर ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान अमन यादव नामक युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और कथित रूप से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली नरेंद्र की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नरेला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें- पंजाब की 7 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 518 करोड़
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









