PhD Stipend Abroad : अगर आपने अपनी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो PhD एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि PhD के दौरान खर्चों की चिंता रहती है, लेकिन कई देशों में रिसर्च स्कॉलर को अच्छी खासी स्टाइपेंड दी जाती है। इससे छात्र अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च आसानी से संभाल सकते हैं।
PhD के दौरान कैसे मिलती है आर्थिक मदद
PhD करने वाले छात्रों को कई संस्थानों में रिसर्च असिस्टेंट, टीचिंग असिस्टेंट या अन्य अकादमिक भूमिकाओं के लिए नियुक्त किया जाता है। इसके बदले उन्हें सैलरी या स्टाइपेंड दी जाती है। यह सहायता छात्रों को रिसर्च, लैब वर्क, क्लास लेने और अन्य शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक मजबूती भी प्रदान करती है।
- स्वीडन: इनोवेशन और रिसर्च के लिए बेहतर विकल्प
PhD स्टाइपेंड के मामले में स्वीडन इस सूची में पांचवें स्थान पर है। यहां औसतन करीब 42,618 डॉलर (लगभग 40.80 लाख रुपये) तक की वार्षिक स्टाइपेंड मिल सकती है। स्वीडन की ब्लीकिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, डलारना यूनिवर्सिटी, हाल्मस्टैड यूनिवर्सिटी और जोंकोपिंग यूनिवर्सिटी रिसर्च के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
- डेनमार्क: मजबूत सोशल सिस्टम के साथ शानदार अवसर
डेनमार्क में PhD स्कॉलर को औसतन 53,436 डॉलर (करीब 51.14 लाख रुपये) तक की स्टाइपेंड मिल सकती है। देश की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था छात्रों को आर्थिक रूप से काफी मदद करती है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क, आरहूस यूनिवर्सिटी और आलबर्ग यूनिवर्सिटी PhD के लिए प्रमुख संस्थान हैं।
- फिनलैंड: बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रिसर्च का माहौल
फिनलैंड अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली और रिसर्च के लिए जाना जाता है। यहां PhD छात्रों को औसतन 46,537 डॉलर (करीब 44.54 लाख रुपये) तक की स्टाइपेंड मिलती है। हेलसिंकी यूनिवर्सिटी, आल्टो यूनिवर्सिटी, ओउलू यूनिवर्सिटी और टुर्कू यूनिवर्सिटी यहां के प्रमुख संस्थान हैं।
- नीदरलैंड: रिसर्च के लिए शानदार मौका
नीदरलैंड में PhD करने वाले छात्रों को करीब 74,163 डॉलर (लगभग 70.99 लाख रुपये) तक की स्टाइपेंड मिल सकती है। एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी, लीडेन यूनिवर्सिटी, ग्रोनिंगन यूनिवर्सिटी, डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और इरास्मस यूनिवर्सिटी रॉटरडैम रिसर्च के लिए लोकप्रिय संस्थान हैं।
- ऑस्ट्रिया: सबसे ज्यादा स्टाइपेंड देने वाला देश
PhD स्टाइपेंड के मामले में ऑस्ट्रिया सबसे आगे है। यहां रिसर्च स्कॉलर्स को करीब 1,04,328 डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ रुपये तक की स्टाइपेंड मिल सकती है। वियना यूनिवर्सिटी, वियना यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, इंसब्रुक यूनिवर्सिटी और मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ ग्राज PhD के लिए अच्छे विकल्प हैं।
ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ी बैठक, NSA अजीत डोभाल बीजिंग में वांग यी से करेंगे बातचीत, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









