Uttar Pradeshराज्य

50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, सीएम योगी की रानी लक्ष्मीबाई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

Rani Lakshmibai Scooty Yojana : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आवागमन में सुविधा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के संचालन संबंधी पात्रता नियमों और दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का प्रावधान है।

टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की परीक्षा पास करने वाली प्रत्येक संस्थान की शीर्ष 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के साथ संबद्ध महाविद्यालयों को भी शामिल किया गया है।

सरकार का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना से खास तौर पर उन छात्राओं को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें कॉलेज आने-जाने में परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल भी

योजना के तहत छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी। इसके साथ हेलमेट, वाहन का पंजीकरण, बीमा और पेट्रोल उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। रिपोर्टों के अनुसार, स्कूटी के साथ पांच लीटर पेट्रोल दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

विशेष श्रेणी की छात्राओं के लिए अलग प्रावधान

योजना में दिव्यांग, निराश्रित और शहीद परिवारों की छात्राओं के लिए भी विशेष प्रावधान रखा गया है। इन श्रेणियों की पात्र छात्राओं के चयन में सामान्य मेरिट मानक लागू नहीं होने की जानकारी दी गई है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button