Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल कंपनी, मोहाली में काम करने वाले प्राइवेट ड्राइवर अमनदीप को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर, जिसने पहले शिकायतकर्ता के खिलाफ पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी, ने शिकायतकर्ता से रफ्तार टूल्स कंपनी के मालिक के साथ समझौता करने के बदले 60,000 रुपये रिश्वत मांगी थी. इसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध करने पर सौदा 40,000 रुपये में तय हो गया.
दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई
रिश्वत न देने के इरादे से शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 एसएएस नगर के पास संपर्क किया. उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ड्राइवर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना एसएएस नगर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









