Punjab News : राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 196वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 676 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
308 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई
अभियान के 196वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 516 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 56,455 हो गई है.
इसके अतिरिक्त, 308 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि अभियान के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया.
106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया
पंजाब पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी साझा कर सकते हैं.
इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 521वें दिन भी अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 4 किलोग्राम भुक्की, 676 नशीली गोलियां तथा 5,810 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
इसके साथ ही, पिछले 521 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 75,358 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 17 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित कर उपचार केंद्रों में भेजने के लिए भी सहमत किया.
ये भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्लाबोल, 100 समर्थकों के साथ PM आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









