Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 190वें दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 641 स्थानों पर छापेमारी, 313 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान “गैंगस्टरां ते वार” के 190वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 641 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह निर्णायक अभियान 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

190वें दिन 313 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अभियान के 190वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 313 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 54,204 हो गई है. इसके अतिरिक्त, 255 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा कर सकते हैं.

8.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” के 515वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 121 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 8.7 किलोग्राम हेरोइन, 580 ग्राम अफीम, 2 किलोग्राम भुक्की, 848 नशीली गोलियां तथा 4.18 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

इसके साथ ही, पिछले 515 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 74,965 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- E20 Fuel पर छिड़ा बवाल, बड़े आंदोलन की तैयारी में टैक्सी यूनियन, 4 अगस्त को संसद घेरने की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button