Biharराज्य

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन मामले में तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल

Tej Pratap Yadav Arrest : बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन और पुलिस से टकराव के मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को जेल भेज दिया गया है. पटना पुलिस ने तेज प्रताप को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. तेज प्रताप यादव भी बंद के समर्थन में छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे और सड़क पर धरने पर बैठ गए थे.

मार्च के दौरान पुलिस ने रोका

रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च के दौरान एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने तेज प्रताप यादव और उनके समर्थकों को रोक लिया. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, शाम के समय तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में मौजूद थे. इसी दौरान पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

पुलिस वाहन से बोले- छात्रों के साथ खड़ा हूं

हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप यादव पुलिस वाहन के दरवाजे से लटकते हुए नजर आए, उन्होंने कहा, “हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए जान देने को भी तैयार हूं.”

तेज प्रताप यादव ने प्रदर्शन में शामिल होने से पहले NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों की मांगों का समर्थन किया था, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई थी.

बिहार के कई जिलों में हुआ प्रदर्शन

वहीं, बिहार बंद के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी देखने को मिली.

राजधानी पटना में डाक बंगला चौराहे पर पथराव की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी. शहर के कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस के अनुसार, बिहार बंद का असर पूरे राज्य में एक समान नहीं रहा. पटना के कुछ इलाकों में प्रदर्शन और पथराव की घटनाएं हुईं, जबकि नालंदा, नवादा, जहानाबाद और रोहतास जैसे जिलों में बंद का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button