Uttar Pradeshमौसम

UP में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ कई जिलों में होगी तेज बारिश

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है.

मौसम विभाग ने बताया है कि कई इलाकों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. खासतौर पर 28 से 30 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मेरठ मंडल में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.

जुलाई में सामान्य से दोगुनी बारिश

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्षा 226.4 मिमी मानी जाती है, लेकिन 24 जुलाई तक प्रदेश में 457.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. यह सामान्य से 102.2 प्रतिशत अधिक है. यानी जुलाई खत्म होने से पहले ही प्रदेश में सामान्य से 231.4 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है.

मध्यम से भारी बारिश की संभावना

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने के बावजूद कई इलाकों में नमी के कारण उमस बनी रही. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन दिनों कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, जिन क्षेत्रों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां धान की रोपाई प्रभावित होने से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड का ऐलान, 22 जुलाई से शुरू आवेदन, परिवारों के लिए बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button