राष्ट्रीय

PM मोदी के देर रात वीडियो पर खरगे का बड़ा बयान, बोले- ‘पहले धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, फिर संसद आइए’

Mallikarjun Kharge : नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी वीडियो संदेश के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल पूछे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग दोहराई है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो, तब प्रधानमंत्री को संसद में आकर अपना बयान देना चाहिए, न कि देर रात वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखनी चाहिए, उन्होंने कहा कि संसद के बाहर एकतरफा तरीके से “मन की बात” करना उचित नहीं है.

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि संसद में आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से माफी मांगने और छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडे और पेललेट गन का इस्तेमाल करवाया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मांगों पर कार्रवाई के बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होगी.

PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का मसौदा तैयार हो चुका है, उन्होंने कहा कि इस मसौदे पर आज कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और मंत्रियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. साथ ही सरकार इस विधेयक को जल्द से जल्द संसद से पारित कराने की दिशा में काम करेगी.

ये भी पढ़ें – 1109 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, गुप्ता पावर के ठिकानों पर चार राज्यों में छापेमारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button