Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 184वां दिन, पंजाब पुलिस ने 776 स्थानों पर छापेमारी कर 472 लोगों को गिरफ्तार किया

Punjab News : प्रदेश में चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 184वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 776 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा राज्यभर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

184वें दिन 472 व्यक्ति गिरफ्तार

184वें दिन, पुलिस टीमों ने 472 व्यक्तियों को पाँच हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 52,174 गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं. इसके अलावा 288 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी दे सकते हैं.

94 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 509वें दिन भी जारी रखा, जिसमें 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 7.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 538 नशीली गोलियाँ और 10.31 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही मात्र 509 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 74,411 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के भाग के रूप में पंजाब पुलिस ने छह व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया.

ये भी पढ़ें – 1109 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, गुप्ता पावर के ठिकानों पर चार राज्यों में छापेमारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button