राष्ट्रीय

‘इस आंदोलन का श्रेय केवल…’, CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे अभिनेता सलमान खान

Salman Khan Supports Students Protest : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सीजेपी के बैनर तले चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का खुलकर समर्थन किया है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश साझा करते हुए कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसका हिंसा तक पहुंचना बेहद दुखद है.

सलमान खान ने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई, उन्होंने कहा कि उनका दिल उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान कठिन परिस्थितियों का सामना किया है.

देश के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल

अपने संदेश में सलमान खान ने पेपर लीक जैसी घटनाओं को देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया, उन्होंने कहा कि देशभर के छात्रों का बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग को लेकर एकजुट होना सकारात्मक संकेत है. साथ ही, छात्रों के माता-पिता द्वारा दिए गए समर्थन की भी उन्होंने सराहना की.

अभिनेता ने कहा कि यह सिर्फ किसी परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल है, उन्होंने छात्रों की मेहनत, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने बेहतर भविष्य के साथ-साथ एक शिक्षित भारत के निर्माण के लिए भी काम कर रही है.

छात्रों को ही मिलना चाहिए इसका श्रेय

सलमान खान ने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, इसका श्रेय केवल उन छात्रों को मिलना चाहिए जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी है, उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भी छात्रों की भावनाओं को समझेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी. अपने संदेश के अंत में सलमान खान ने कहा कि शिक्षा को देश का सबसे बड़ा ट्रेंड बनना चाहिए, ताकि भविष्य में दुनिया भर के छात्र भारत में पढ़ाई करने के लिए आएं, उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की कामना की.

ये भी पढ़ें- पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रदर्शन के दौरान चले लाठी-डंडे और पत्थर, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button