Delhi NCRHaryanaराष्ट्रीय

किसान आंदोलन फिर गरमाया, दिल्ली कूच से बॉर्डर पर बवाल, हरियाणा में सख्ती, सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी जाम

Student Farmers Protest : सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को जंतर-मंतर (धरना स्थल) से उठाए जाने के बाद से छात्र आंदोलन पहले से अधिक एक्टिव हो गया है। जिसके बाद से CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन का कमान संभाल ली है। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संसद घेराव और किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा, दिल्ली और यूपी, पंजाब से लगे बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई जिलों में किसान नेताओं और CJP समर्थकों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

बता दें कि किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के खिलाफ राजधानी दिल्ली में महापंचायत का आह्वान किया है। जिसका अधिक असर झज्जर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत, करनाल, रोहतक समेत 12 जिलों में देखने को मिल रहा है। वहीं शंभू बॉर्डर पर धारा 163 लागू कर दी गई है, जोकि 27 जुलाई तक रहेगी। ऐसे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इक्ट्टठा होने पर रोक लगा दी गई है।

जांच के बाद मिलेगी दिल्ली में एंट्री

हरियाणा पुलिस वज्र वाहन तैनात कर वाहनों की सघन जांच कर रही है। सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर करीब 4 किमी लंबा जाम लगा है। जांच के बाद ही दिल्ली में एंट्री दी जाएगी। वहीं हिसार एरिया में दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर बैरिकेड लगा दिए है। निजी वाहन सख्त चेकिंग के बाद ही पास हो रहे हैं।

भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसका वीडियो सामने आने के बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।

30 किसानों को हिरासत में लिया

कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया। बस में करीब 30 किसान थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का बड़ा असर, 135 मरीजों को मिला 2.71 करोड़ का कैशलेस हार्ट ट्रीटमेंट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button