Parliament Monsoon Session 2026 : संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया, लेकिन पहले ही दिन दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला. हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. बाद में लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष के विरोध के चलते इसे 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आपने मुझे पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले के मुद्दे पर अपनी बात रखने का मौका दिया है. यह मामला छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है. मैं लाखों बच्चों के भविष्य की बात कर रहा हूं. इस मुद्दे को लेकर हजारों छात्र जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं. वहां लाठीचार्ज हुआ है. सरकार ताकत का इस्तेमाल करके आवाज दबाने और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है.”
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
खरगे के इस बयान के दौरान सदन में नारेबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई. इसके साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर भी विपक्ष ने विरोध जताया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को एक बार फिर दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









