राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला, बोले- ‘सरकार ने किसी को नहीं बख्शा’

Mallikarjun Kharge : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई 2026) को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की आलोचना की है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ

खरगे ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रोफेसर जी. डी. अग्रवाल के गंगा संरक्षण आंदोलन से लेकर ओलंपिक पहलवानों, किसान आंदोलन, दलितों, आदिवासियों और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों तक, सरकार ने किसी को नहीं बख्शा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को एंटी-नेशनल या परजीवी कह दिया जाता है. खरगे ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, वह लोकतंत्र और संविधान पर एक और काला धब्बा है.

छात्रों के आंदोलन का भी किया जिक्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में छात्रों के आंदोलनों का भी उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि कोटा और देहरादून से उठी “छात्रों की गूंज” अब दिल्ली तक जरूर पहुंचेगी.

सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से विभिन्न मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे. उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, उनके समर्थकों ने सरकार से बातचीत शुरू करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button