Gurgaon Traffic : गुरुग्राम की खराब सड़कों, जलभराव और अव्यवस्थित विकास को लेकर एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने अपने मजेदार अंदाज में शहर की समस्याओं को उजागर किया, जिसे कई लोगों ने गुरुग्राम की हकीकत से जोड़ते हुए पसंद किया।
बारिश में गड्ढे और सड़कों पर जलभराव
इंस्टाग्राम पर साक्षी नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया, उन्होंने अदरक से तुलना करते हुए कहा कि शहर ऐसा लगता है जैसे यह हर दिशा में बिना किसी योजना के फैल गया हो। महिला ने वीडियो में खराब सड़कों और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बरसात के समय गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों के लिए यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाता है।
अव्यवस्थित हालात लोगों के लिए चुनौती
उन्होंने गुरुग्राम के विकास पर तंज कसते हुए कहा कि शहर का निर्माण ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने बिना सही योजना के अलग-अलग चीजों को जोड़कर तैयार कर दिया हो। वीडियो में उन्होंने रोजाना यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी भी साझा की और कहा कि यहां ट्रैफिक, खराब सड़कें और अव्यवस्थित हालात लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं।
बड़े शहरों की समस्याओं का उदाहरण
वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की बातों से सहमति जताई। कुछ लोगों ने गुरुग्राम की टूटी सड़कों, धूल, ट्रैफिक और रोशनी की समस्या का जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा कि गुरुग्राम को अदरक की तरह बढ़ने वाली तुलना शहर का सटीक वर्णन है। वहीं, कुछ लोगों ने दूसरे बड़े शहरों की समस्याओं का उदाहरण देते हुए अपनी राय भी साझा की।
VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/Da0iCwmu6Gr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर
गौरतलब है कि गुरुग्राम में खराब सड़क, ट्रैफिक जाम और बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर पहले भी लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं।
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की नई उड़ान, Vikram-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान, जानें क्यों खास है मिशन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









