Hair Solution : आज के समय में खराब खान-पान, प्रदूषण और तनाव के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में कई लोग इन सफेद बालों को छुपाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये उत्पाद तुरंत असर दिखाते हैं लेकिन लंबे समय में बालों को रूखा, कमजोर और अधिक सफेद बनाने का कारण बन सकते हैं।
ऐसे में कुछ लोग प्राकृतिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं में से एक उपाय चाय की पत्ती को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। चाय की पत्ती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन और कैफीन बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकते हैं। टैनिन बालों को हल्का प्राकृतिक रंग देने में सहायक हो सकता है, जबकि कैफीन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है, जिससे बालों का झड़ना कम होने की संभावना रहती है। इसके अलावा यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी सहायक माना जाता है।
चाय की पत्ती का उपयोग कैसे करें-
इसके लिए 2 से 3 चम्मच चाय की पत्ती को लगभग 2 कप पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब पानी का रंग गहरा हो जाए और मात्रा आधी रह जाए, तो इसे ठंडा करके छान लें।
बाल धोने के बाद इस पानी को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से कुछ मिनट मसाज करें। इसे 15–20 मिनट तक रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें। कुछ समय तक नियमित उपयोग से फर्क महसूस होने का दावा किया जाता है।
डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी और घरेलू नुस्खों पर आधारित है। इसके प्रभाव व्यक्ति विशेष के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना उचित है। यह किसी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है।
ये भी पढ़ें- E20 बनाम आम जनता: माइलेज 30% तक कम होने का दावा, आखिर क्या है माजरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









