Haryana

हरियाणवी डांसर ने वायरल वीडियो पर मांगी माफी, कहा- अकेली होती तो…, युवक बोले- हमारी टोन ही ऐसी

Haryanvi Dancer Viral Video : यूपी के नोएडा में सेल्फी लेने को लेकर बड़ा मसला खड़ा हो गया था। हरियाणवी डांसर और कलाकार डिंपल चौधरी ने फोटो खिचवाने से मना कर दिया था, जिसकी वीडियो x पर वायरल हो गई थी। फिलहाल डिंपल चौधरी और दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद अब समाप्त हो गया है।

डिंपल चौधरी नोएडा के अल्फा मार्केट में खरीदारी करने गई थी, वहीं उन्हें दो युवक सेल्फी लेने के लिए बोलते हैं, डिंपल उन्हें फोटो खिंचवाने से मना कर देती है। जिसके बाद युवकों और चौधरी के बीच तीखी बहस हो जाती है। डिंपल कहती है कि “पीटकर जाएगा या वैसे ही चला जाएगा”। इसके जवाब में युवक “पागल लड़की है” कहते हुए वहां से चले गए थे। बता दें कि यह मामला 16 जून का है। हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी और दो युवकों आर्यन दुजाना व गौरव के बीच हुआ विवाद अब सुलझ गया है। वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ यह मामला अब आपसी समझौते के बाद खत्म हो गया है।

युवकों ने व्यवहार या टोन पर माफी मांगी

दोनों पक्षों ने एक साथ बैठकर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की और माना कि यह गलतफहमी के कारण बढ़ा था। युवकों ने कहा कि अगर उनके व्यवहार या टोन से डिंपल चौधरी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं। वहीं डिंपल चौधरी ने भी स्वीकार किया कि उस दिन परिस्थितियों और मानसिक स्थिति के कारण उनका व्यवहार सामान्य नहीं था और उनसे भी कुछ गलतियां हुईं।

फोटो ना खिचवाने का कारण बताया

डिंपल चौधरी ने बताया कि 3 तारीख की एक घटना के बाद वह मानसिक तनाव में थीं, जिसकी वजह से उस दिन उन्होंने फोटो देने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के साथ होने के कारण उन्होंने उस समय फोटो खिंचवाना उचित नहीं समझा। बाद में उन्हें युवकों की पहचान और स्थिति के बारे में जानकारी मिली।

हाथापाई तक पहुंच गई थी स्थिति

आर्यन दुजाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गलतफहमी के कारण विवाद बढ़ा, क्योंकि उन्हें लगा कि उनसे गलत तरीके से बात की जा रही है। वहीं दोनों पक्षों ने माना कि बात बढ़ने के कारण स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई थी।

दोनों पक्षों ने मांगी माफी, विवाद खत्म

समझौते के दौरान डिंपल चौधरी ने भी माना कि गुस्से में कुछ शब्द गलत निकल गए थे, जबकि युवकों ने स्पष्ट किया कि उनकी तरफ से कोई गाली नहीं दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगते हुए विवाद खत्म करने का फैसला लिया।

काफी ट्रोलिंग और विवाद देखने को मिला

अब दोनों ने तय किया है कि भविष्य में इस मामले से जुड़ी कोई नकारात्मक वीडियो या बयान नहीं दिए जाएंगे। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को सपोर्ट करने और आगे विवाद न बढ़ाने की बात भी कही है। इस घटना का वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी ट्रोलिंग और विवाद देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा एक्शन, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, अभी तक 8 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button