Other Statesराज्य

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, ओमराजे निंबालकर धाराशिव रवाना, 6 सांसदों पर सबकी नजर

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच शिवसेना (UBT) के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर रविवार सुबह पुणे से धाराशिव के लिए रवाना हुए. उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार, ओमराजे निंबालकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धाराशिव के लिए निकले. उनके साथ शिवसेना (UBT) के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद बताए जा रहे हैं. इस घटनाक्रम को राज्य में चल रही राजनीतिक हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है.

बागी गुट में शामिल होने पर सस्पेंस जारी

इससे पहले सीबीआई कोर्ट के आदेश के बाद ओमराजे निंबालकर ने कहा था कि वह बागी सांसदों के गुट में शामिल होंगे या नहीं, इसका फैसला अपने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही करेंगे.

इसी बीच शिवसेना से अलग हुए छह सांसदों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से इन सांसदों के स्वतंत्र समूह से जुड़े दस्तावेज और सबूत जल्द सार्वजनिक किए जा सकते हैं.

महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ी हलचल

सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ये छह सांसद अपनी स्थिति साफ करने के लिए संयुक्त रूप से या अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इस दौरान उनके भविष्य के राजनीतिक रुख को लेकर जानकारी सामने आ सकती है.

फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में हो रहे इन घटनाक्रमों पर सभी दलों की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button