Punjabराज्य

पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Punjab News : राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद गुरु हरसहाय, नगर परिषद जलालाबाद तथा नगर पंचायत ममदोट के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा.

राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने निम्नलिखित नगर निगमों के आम चुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है.

  1. नगर निगम, होशियारपुर (जिला होशियारपुर)
  2. नगर परिषद, गुरु हरसहाय (जिला फिरोजपुर)
  3. नगर परिषद, जलालाबाद (जिला फाजिल्का)
  4. नगर पंचायत, ममदोट (जिला फिरोजपुर)

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22.06.2026 (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में शुरू होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25.06.2026 (गुरुवार) शाम 3:00 बजे तक होगी.

वापसी की अंतिम तिथि 27 जून

नामांकन पत्रों की जांच 26.06.2026 (शुक्रवार) को की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27.06.2026 (शनिवार) दोपहर 3:00 बजे तक होगी.

इन नगर निगमों में मतदान 05.07.2026 (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराया जाएगा. मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से होगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन संबंधित मतदान केंद्रों पर ही मतों की गिनती की जाएगी.

आयोग द्वारा इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उन नगर परिषदों क्षेत्रों में, जहां चुनाव होने हैं, आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी.

ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button