राज्य

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 142वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 593 स्थानों पर छापेमारी, 360 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 142वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 593 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

पूछताछ के बाद 4 लोगों को छोड़ा गया

142वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 360 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 36,023 हो गई है.

इसके अलावा 113 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 4 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है.

6,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद

लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 467वें दिन भी जारी रखा. अभियान के तहत 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम भुक्की, 257 नशीली गोलियां तथा 6,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

इसके साथ ही, इस अभियान के तहत पिछले 467 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 67,833 हो गई है. वहीं, नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 28 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर 67,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं- कुलतार सिंह संधवां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button