Pakistan Air Force Attack : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों में हवाई कार्रवाई की है, जिसमें 11 बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि ये हमले उसकी सीमा के भीतर घुसकर किए गए, जिनमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नुकसान पहुंचा है.
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से यह हवाई हमले अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में किए गए. अफगान सरकार ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है.
अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन
वहीं, अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि मंगलवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया. उनके मुताबिक हमलों में कई लोगों की जान गई है.
उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने कुनार, खोस्त और पक्तिका के आवासीय इलाकों को निशाना बनाया, जहां आम नागरिकों के घरों पर बमबारी की गई, जिससे कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है.
ये भी पढ़ें – अंधविश्वास के चलते भीड़ का खूनी तांडव, पत्नी को ‘डायन’ बताने पर बचाने आए पति की हत्या
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








